Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डैफोडिल्स एकाडेमी में मनी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

Putki : करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी में 9 मई को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. प्राचार्य तापस बनर्जी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षकाअओं ने टैगौर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. प्राचार्य ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर महान कवि, दार्शनिक, उपन्यासकार, नाटककार व चित्रकार थे. वे एशिया के प्रथम व्यक्ति थे, जिन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनकी दो रचनाओं को भारत व बांग्लादेश ने अपने राष्ट्रगान के रूप में चुना. उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की समृद्ध रचनाओं से बांग्ला साहित्य में नई ऊर्जा का सूत्रपात हुआ. कविगुरु ने एक दर्जन से अधिक उपन्यास लिखे, जिनमें चोखेर बाली, घोरे-बहिरे, गोरा आदि काफी लोकप्रिय हुए. उन्होंने अपने उपन्यासों के माध्यम से मध्यम वर्गीय समाज को उभारने का प्रयास किया. मौके पर कौशल झा, प्रमोद सिन्हा, जेपी चौधरी, अनिल सिंह, उमेश मिश्रा, चंदन पासवान, प्रणव मुखर्जी, जयंत घटक, झूमा दत्ता, कविता दत्ता, डॉली प्रसाद, सुमन सिंह, शशि गुप्ता, निशा मित्रा, मधुरिमा दत्ता समेत अन्य शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-day-goat-rearing-training-for-youth-started-in-rseti/">धनबाद

: आरसेटी में युवाओं का 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही