Search

 
 
 

धनबाद: फॉम से बन रहा मनईटांड़ पानी टंकी का पंडाल

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मनईटांड़ पानी टंकी के पास पूरा पूजा पंडाल ही इस बार मां दुर्गे की झलक प्रस्तुत करेगा. नवयुवक संघर्ष समिति अपने आयोजन के 51 वें साल में करीब 50 फीट ऊंचा 45 फीट लंबा फॉम का पंडाल तैयार करा रही है. पंडाल के बाहरी हिस्से में फॉम से माता का रूप उकेरा जा रहा है. पंडाल का अंदरूनी भाग झांकियों से सजाया जाएगा. फॉम से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल के बीचो-बीच स्थापित होगी. [caption id="attachment_428381" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/shyamal-sen-1-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> श्यामल सेन[/caption] श्यामल सेन ने बताया कि समिति के सदस्य कंधों पर पूरी सादगी के साथ मनईटांड़ छठ घाट तक माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते हैं. उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन में 5 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. हालांकि जगह की कमी से मेला नहीं लगाया जाता है. उनकी टीम अलग अलग थीम पर पंडाल बनाती आ रही है. भावना आर्ट स्कूल तथा ललित कला केंद्र के कलाकारो के द्वारा यह डिजाइन तैयार किया जा रहा है. विगत एक माह से 10 कलाकार मिलकर अपनी कला को जीवंत करने में लगे हुए हैं. [caption id="attachment_428382" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/gautam-vishwakarma-225x300.jpeg"

alt="" width="225" height="300" /> गौतम कुमार विश्वकर्मा[/caption] गौतम कुमार विश्वकर्मा, बबलू, देव, रवि, रोहित और उपेंद्र मिलकर पंडाल तैयार कर रहे हैं. गौतम कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पंडाल के अंदर राम कृष्ण परमहंस, बामा खेपा, लोकनाथ बाबा, बजरंग बली, राम प्रसाद, भक्त प्रहलाद की झांकी देखने को मिलेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-betting-was-done-in-ipl-match-if-lost-friends-murdered/">धनबाद

: आइपीएल मैच में लगाया था सट्टा, हार गया तो दोस्तों ने कर दी हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही