Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पारिवारिक विवादों का निपटारा के लिए मन का पखवाड़ा 29 मई से

Dhanbad : छोटे-मोटे पारिवारिक विवादों का मध्यस्थता के जरिये समाधान और लोगों के अंदर एक दूसरे के प्रति बैर व द्वेष की भावना समाप्त करने के उद्देश्य से झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सूबे के हर जिले में मन का पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह जानकारी देते हुए धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश नताशा बारला ने बताया कि 29 मई से 14 जून  तक सिविल कोर्ट धनबाद के परिसर में मन का पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर लोगों को मध्यस्थता के जरिये अपने विवादों का निपटारा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके अलावा लोगों के बीच   जागरुकता फैलाई जाएगी. वादियों को उचित कानूनी परामर्श दिया जाएगा, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम, अखबार, पंपलेट के जरिये जन-जन को   जागरूक बनाने का कार्यक्रम होगा. मुकदमे, जो काफी दिनों से लंबित हैं,  यदि उनका समाधान मध्यस्थता के जरिये हो सकता है तो उस पर आवेदन लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. न्यायाधीश श्रीमती बारला ने बताया कि मध्यस्थता ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत पक्षकारों की बातों को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है. मध्यस्थता की प्रक्रिया में दोनों पक्ष की सहमति से ही विवादों का निपटारा होता है. इससे लोगों की प्रतिष्ठा, समय धन तथा व्यक्तिगत संबंध की रक्षा होती है. मध्यस्थता की ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें न कोई हारता है और न ही कोई जीतता है, बल्कि यूं कहें कि दोनों पक्ष जीत जाते हैं. न्यायाधीश ने आम लोगों से अपील की है कि वह अपने ज्यादा से ज्यादा विवादों का निपटारा मध्यस्थता के जरिये कराएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही