Search

 
 
 

धनबाद : जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन से कई लाभ : बीडीओ

 
Topchachi : तोपचांची प्रखंड के सभागार में बुधवार 5 जुलाई को जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. शॉर्ट चलचित्र के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का हमारे जीवन में कितना महत्व है, इसे बताया गया. तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का निबंधन एक आवश्यक प्रक्रिया है. इससे कई तरह के लाभ हैं.  नौकरी, स्कूल में नामांकन,  उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों में इसका उपयोग होता है. विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है. प्रखंड प्रमुख आनंद महतो व 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी ने भी जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. कार्यशाला में प्रखंड के सभी पंचायतों की सेविका, शिक्षक, सहिया, पंचायत सचिव व मुखिया उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-work-stalled-in-registry-office-on-wednesday-as-well/">धनबाद:

रजिस्ट्री ऑफिस में बुधवार को भी ठप रहा कामकाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही