Search

 
 
 

धनबाद : स्थापना दिवस पर मायुमं की कई शाखाओं ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

 

पुराना बाजार मंच भवन के शिविर में 102 मरीजों ने कराई अपनी आंखों की जांच

Dhanbad : झारखंड प्रांत ईकाई के 23 वें स्थापना दिवस पर 8 दिवसीय जनसेवा कार्यक्रम के तहत मायुमं एवं एएसजी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 22 जुलाई को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया. पुराना बाजार स्थित मारवाड़ी युवा मंच स्थानीय कार्यालय मंच भवन के शिविर में सुबह 11 बजे से संध्या 3 बजे तक नेत्र रोग से ग्रसित 102 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई. मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि झारखंड प्रांत के स्थापना दिवस के उपलक्ष में संस्था की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में एएसजी आई हॉस्पिटल के विशेष टीम ने मरीजों की आंख की जांच की. शिविर में 102 मरीजों ने जांच कराई मारवाड़ी युवा मंच कोल सिटी शाखा एवं फोर्टिस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बैंकमोड़ स्थित अंबे विला अपार्टमेंट में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. कोल सिटी शाखा के अध्यक्ष राजेश केजरीवाल ने कहा कि पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है. निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में कोल सिटी शाखा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज जनसेवा का कोई मौका नहीं छोड़ता.  इस अवसर पर राजेश केजरीवाल, आशीष बंसल, सुशील मित्तल, सुनील सोनी, राहुल अग्रवाल, अमित भिवानी वाला, प्रदीप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पीयूष केडिया, विवेक मनकासिया, पीयूष सतनालिका एवं विनीत खेतान आदि मौजूद थे.. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही