Search

 
 
 

धनबाद:  शहर में कई चौक, चौराहों पर पुलिस स्टैंड हो रहे धराशायी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले के दर्जनों चौक, चौराहों और कट में सिंगल पुलिस स्टैंड बना हुआ है. परंतु अब यह बेकार पड़ा है. कारण कि पुलिस विभाग को शायद इसकी जरूरत ही नहीं पड़ती. हालत यह है कि कुछ स्टैंड धराशायी होने लगे हैं. शहर में सिंगल पुलिस स्टैंड किसने लगवाया, यह जानकारी न तो ट्रैफिक अधिकारी को है, न ही नगर निगम को. शहर के गोविंदपुर से धनसार तक ट्रैफिक पुलिस के लिए स्टैंड बना हुआ है. ट्रैफिक पुलिस इसका उपयोग करती तो सड़क दुर्घटना और जाम से मुक्ति मिलती, अपराधियों पर भी नजर बनाये रखने में आसानी होती. ट्रैफिक जवान धूप और बारिश में खड़े रहते हैं. उन्हें परेशान न होना पड़ता. उपयोग नहीं होने से अब ये स्टैंड धराशायी होने लगे हैं. धनसार मोड़ के समीप लगा स्टैंड 2 दिन पूर्व ही सड़क पर गिर गया. गनीमत रही की इसकी चपेट में कोई नहीं आया. शहर में लगे पुलिस स्टैंड को लेकर ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. न ही किसी ने स्टैंड हेंडओवर किया है. निगम के किसी भी अधिकारी के पास स्टैंड निर्माण की जानकारी नहीं है. अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी टीएमटी कम्पनी की ओर से बनवाया गया होगा. निगम से विज्ञापन का समझौता नहीं हुआ तो किसी विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ. यह भी पढ़ें: दुमका">https://lagatar.in/dumka-sit-formed-in-tribal-minor-girl-murder-case-sp/">दुमका

: आदिवासी नाबालिग लड़की हत्याकांड में एसआईटी का गठन- एसपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही