Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह में कई प्रतियोगिताएं

Nirsa: निरसा (Nirsa)  कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के पिंण्ड्राहाट पंचायत सचिवालय में विगत मंगलवार को जेएसएलपीएस की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया. शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. समारोह में महिला आजीविका संकुल संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, उनकी धर्म पत्नी अनंदिता चटर्जी, जिला परिषद सदस्य वसुन्धरा पाल, मुखिया बालिका मुर्मू आदि मौजूद थे. महिलाओं ने स्वागत गीत, नृत्य, भाषण आदि प्रतियोगिता से लोगों का मन मोह लिया. अच्छे प्रदर्शन करने वाले को जेएसएलपीएस के की ओर से मुख्य अतिथियों ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया. सखी मंडल, ग्राम संगठन, सक्रिय महिला, आजीविका कृषि सखी आदि को भी मुख्य अतिथियों नेपुरस्कृत किया. समारोह संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि देश और समाज के विकास में  महिलाओं का अहम योगदान है. महिलाओं को उनका हक अधिकार दिए बैगर समाज मजबूत नहीं हो सकता. जिप सदस्य वंसुंधरा पाल ने कहा कि महिलाओं को कमजोर न समझें. महिला जरूरत पड़ने पर लक्ष्मीबाई भी बन सकती है. समारोह में हाराधन पाल, जगन्नाथ गोराई, सारोती माराण्डी, कौशल्या बाउरी, झरणा, सीमा, अंजना,निशा, रितु, लक्खी, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही