Search

 
 
 

धनबाद : क्रीड़ा भारती के खेल महोत्सव में योग सहित कई प्रतियोगिताएं

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में 8 से 9 सितंबर तक योग प्रतियोगिता हुई. क्रीड़ा भारती के जिला सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता योग की प्रमुख व जिला संयोजक आरती कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में हुई. विद्यालय की प्राचार्य पूर्णिमा शील व उप प्राचार्या झुमा महता ने सभी खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की. पप्पू कुमार ने बताया कि राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर तीन दिवसीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5 मैच हुए. सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम स्कूल में दो दिवसीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ बाक्सिंग संयोजक देवेन्द्र कुमार महतो की अगुवाई में हुआ. योग प्रतियोगिता में 9 वर्ष तक की लड़कियों के ग्रुप में प्रथम इरफात जहां, द्वितीय सुभासिनी सिन्हा, तृतीय निधि, जबकि लडकों के ग्रुप में प्रथम धैर्य मंडल, द्वितीय अपूर्वा चटर्जी, तृतीय शौर्य प्रताप सिंह ने बाजी मारी. 14 वर्ष तक लड़कियों में प्रथम अन्नुश्री गुप्ता, द्वितीय भूमि पांडेय, तृतीय अर्पिता कुमारी, जबकि लडकों में प्रथम समर कुमार सिंह, द्वितीय सफन खान, तृतीय शहबाज अंसारी रहे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-secret-of-filth-in-sindris-toilets-beautification-of-the-city-also-in-danger/">धनबाद

: सिंदरी के शौचालयों में गंदगी का राज, शहर का सौंदर्यीकरण भी खतरे में [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही