Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में कई विभागों ने मनाया पर्यावरण दिवस

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. सभी कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ शुकदेव भोई मौजूद थे. लाइफ साइंस विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया. पर्यावरण विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी, नाटक एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया. इतिहास रसायन शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से   कार्यशाला आयोजन की गई. कला एवं संस्कृति विभाग ने  वृक्षारोपण, प्रकृति पर आधारित रविंद्र नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम तथा राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सीसीडीसी डॉ अशोक कुमार माजी, फाइनेंशियल ऑफिसर डॉ मुनमुन सरन, नोडल ऑफिसर डॉ सत्यम चटर्जी, प्राचार्य आरपी सिंह, डॉ डीके सिंह, विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान एवं आपदा प्रबंधन, डॉ ताप्ती चक्रवर्ती विभागाध्यक्ष कला संस्कृति, डॉ तनूजा कुमारी विभागाध्यक्ष इतिहास, डॉ सीमा कुमारी, कोऑर्डिनेटर एनईपी डॉ हिमांशु शेखर चौधरी, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ अमूल्य सुमन बेक, डॉ जितेंद्र आर्यन के साथ अन्य शिक्षाविद मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही