Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मनसा पूजा की छुट्टी के कारण बीबीएमकेयू में कई परीक्षाएं स्थगित

Advertisement
Advertisement
बीए-एलएलबी सेम-8, पीजी सेम-4 और यूजी सेम-6 की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रबंधन (बीबीएमकेयू) ने मनसा पूजा की छुट्टी के कारण शनिवार 19 अगस्त को होने वाली कई परीक्षाएं स्थगित कर दी है. बीए-एलएलबी सेमेस्टर-8 के सत्र 2018-23 की परीक्षा अब 29 अगस्त को ली जाएगी. वहीं यूजी सेमेस्टर-6 सत्र 2020-23 और ओल्ड सेशन की परीक्षा 25 अगस्त को ली जाएंगी. पहली पाली में सुबह 10 से एक बजे तक कोर पेपर 14 की हिस्ट्री, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जियोलॉजी और जूलॉजी और पास जनरल या डीएसई की हिंदी, उर्दू और बंगाली जबकि दूसरी सीटिंग में दोपहर दो से पांच बजे तक इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, फिलासफी, हिंदी वोकेशनल कोर के बीसीए, बायोटेक डीएसई 3, एनवायरमेंटल साइंस और पास कोर्स के लिए संस्कृत की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. पीजी सेमेस्टर-4 सत्र 2021-23 और ओल्ड सेशन की 19 अगस्त को होने वाली परीक्षाएं 23 अगस्त को आयोजित की जाएंगी. बाकी सभी परीक्षाएं पूर्व घोषित समयानुसार ली जाएंगी. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार बर्णवाल ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dc-gave-instructions-to-vacate-high-risk-places-soon/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : हाई रिस्क वाले स्थान को जल्द खाली कराने का डीसी ने दिया निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही