Search

 
 
 

धनबाद: कुर्मी समाज के धरना-प्रदर्शन के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आद्रा मंडल के कुस्तौर,नीमडीह खड़गपुर मंडल के खेमासुली, भांजपुर, औंलाजोरी स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन के मद्देनज़र ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. 22 सितंबर को खुलने वाली 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 22 सितंबर को खुलने वाली 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है. 21 सितंबर को खुलने वाली 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तित होकर भद्रक-मिदनापुर-नेसुचबो गोमो होकर चल रही है. इधर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर 21 सितंबर को मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतरने के कारण बाधित तीनों लाइन पर  आज 22 सितंबर को सुबह से रेल यातायात बहाल हो गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-1-14-crore-solar-plant-to-be-installed-in-the-new-premises-of-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू के नए परिसर में लगेगा 1.14 करोड़ का सोलर प्लांट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही