Nirsa : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत 4 जून को निरसा के मैरेज हॉल में सोशल मीडिया और मीडिया एनफ्लूएंसर मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा हुई. स्थानीय विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश के साथ-साथ निरसा में भी विकास के उल्लेखनीय कार्य हुए हैं. कुमारधुबी रेलवे ओवरब्रिज हो या 400 करोड़ की लागत से कुमारधुबी स्टेशन का सौंदर्यीकरण यह सब मोदी सरकार की ही देन है. कार्यक्रम के जिला संयोजक रतिरंजन गिरि ने मीडिया और सोशल मीडिया का पार्टी हित में उपयोग करने की बारीकियों को समझाया, इस अवसर पर क्षेत्र के संवाददाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता कार्यक्रम के निरसा विधानसभा प्रभारी सुरजीत चंद्रा ने की. मौके पर भाजपा के जिला मंत्री सजंय महतो, निरसा मंडल अध्यक्ष बृहस्पति पासवान, रंजीत मोदी, जयशंकर सिंह, राजेश बाउरी, प्रखंड उप प्रमुख विनोद दास, उत्तम दास, सजल पांडे आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-rain-is-near-encroachment-not-removed-from-drains-of-the-city/">
धनबाद : बरसात नजदीक, शहर के नालों से नहीं हटा अतिक्रमण [wpse_comments_template]
धनबाद : बरसात नजदीक, शहर के नालों से नहीं हटा अतिक्रमण [wpse_comments_template]
Leave a Comment