Search

 
 
 

धनबाद : विधानसभा याचिका समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

 
Dhanbad : झारखंड विधानसभा की याचिका समिति मंगलवार को धनबाद धनबाद के सर्किट हाउस में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.  बैठक में विधायक लंबोदर महतो व नीरा यादव ने विभिन्न याचिकाओं पर चर्चा की. पैक्स, बीसीसीएल, रेलवे में अनुकंपा पर नियुक्ति, रत्न विहार होटल में नौकरी, एसएनएमएमसीएच की बाउंड्री, झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन, रैयती जमीन पर अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी मांगी. पदाधिकारियों के जवाब से समिति  संतुष्ट नजर आई कई मामलों का निष्पादन भी किया. साथ ही कुछ मामलों के निष्पादन के लिए पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए. बैठक में अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, एडीएम विधि व्यवस्था कमलाकांत गुप्ता, डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-state-congress-general-secretary-took-stock-of-rahul-gandhis-meeting-place-2-news-including/">पाकुड़

: राहुल गांधी के सभा स्थल का प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने लिया जायजा समेत 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही