Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एक मार्च से चलेंगी कई पैसेंजर ट्रेनें

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई रूटों पर एक मार्च से पैसेंजर ट्रेन चलाने वाली है. रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल भी जारी कर दिए हैं. रेलवे की समय सारिणी के अनुसार 08665 भोजुडीह-चंद्रपुरा मेमू भोजुडीह से दिन 11:30 पर खुलेगी और दोपहर 12:20 पर चंद्रपुरा पहुंचेगी, 08666 चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू चंद्रपुरा से दोपहर 3:35 पर खुलेगी और शाम 5:10 पर भोजुडीह पहुंचेगी. 08671 आद्रा-भागा मेमू आद्रा से दोपहर 1:20 पर खुलेगी और दोपहर 2:30 पर भागा पहुंचेगी. 08672 भागा-आद्रा मेमू भागा से दोपहर 2:50 पर खुलेगी और शाम 4:05 पर आद्रा पहुंचेगी. 08686 आद्रा-खड़गपुर मेमू आद्रा से सुबह 7:10 पर खुलेगी और दिन में 10:35 पर खड़गपुर पहुंचेगी. 08685 खड़गपुर-आद्रा मेमू खड़गपुर से शाम 5:05 पर खुलेगी और रात 8:25 पर आद्रा पहुंचेगी. इसी तरह 08669 आद्रा-भोजुडीह मेमू आद्रा से रात 10:45 खुलेगी और रात 11:25 पर भोजुडीह पहुंचेगी. 08670 भोजुडीह-आद्रा मेमू भोजुडीह से तड़के 3:45 पर खुलेगी और तड़के 4:25 पर आद्रा पहुंचेगी. 08667 भोजुडीह-भागा मेमू भोजुडीह से शाम 5:30 पर खुलेगी और शाम 6:05 पर भागा पहुंचेगी. 08688 भागा-आद्रा मेमू भागा से शाम 6:15 पर खुलेगी और शाम 7:25 पर भागा पहुंचेगी. 08663 आद्रा-खानूडीह मेमू आद्रा से सुबह 7:15 पर खुलेगी और सुबह 9:30 पर खानूडीह पहुंचेगी.08664 खानूडीह-भोजुडीह मेमू खानूडीह से सुबह 9:45 पर खुलेगी और दिन 11:15 पर भोजुडीह पहुंचेगी. भागा से आद्रा के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव जामाडोबा, भौंरा, सुदामडीह, भोजुडीह, संतालडीह, रुकनी और सांका में होगा. इन ट्रेनों के चलने से बोकारो के भोजुडीह के साथ पश्चिम बंगाल के आद्रा समेत अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी. भोजुडीह से चंद्रपुरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन से महुदा और उस रूट के यात्रियों को नई पैसेंजर ट्रेन मिल सकेगी. यह भी पढ़ें: जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-14-people-still-missing-in-boat-accident-rescue-team-engaged-in-search/">जामताड़ा

: नाव दुर्घटना में 14 लोग अब भी लापता, रेस्क्यू टीम खोज में जुटी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही