Search

 
 
 

धनबाद : पीएनएम बैठक में रेलकर्मियों की कई समस्याओं पर हुई चर्चा

 
मंडल में इंजिनियरिंग के स्थापना कार्यों को मंडल स्तर पर कार्मिक विभाग के अधीन सौंपने की मांग
Dhanbad : डीआरएम धनबाद कमल किशोर सिन्हा के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार 21 जुलाई को संपन्न हुई. डीआरएम के कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने किया. ईसीआरकेयू पक्ष की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय ने किया और संचालन पीएनएम प्रभारी सह अपर महामंत्री मो.जियाउद्दीन ने किया. [caption id="attachment_706978" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/PNM-2-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> बैठक में शामिल यूनियन के पदाधिकारी[/caption] ईसीआरकेयू के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने मंडल में इंजिनियरिंग के स्थापना कार्यों को मंडल स्तर पर कार्मिक विभाग के अधीन सौंपने, ओबरा, भुरकुंडा और रांची रोड में नये आवासों के निर्माण कराने, चोपन में नये पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाने, मगरदहा, फफराकुंड, खुलदिलरोड और मिर्चाधूरी, कृष्णशीला, अनपरा स्टेशनों पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करने, टोरी, शिवपुर और बरकाकाना मेसरा सेक्शन में ब्रेक डाऊन अटेंड करने जाने वाले कर्मचारियों के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने, मंडल के अंदर और मंडल के बाहर स्थानांतरण के आवेदनों के त्वरित निष्पादन करने सहित कई मांगे रखी. मौके पर मंडल के प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं ईसीआरकेयू की तरफ से केन्द्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय, अपर महामंत्री मो ज़ियाउद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा, सीपी पांडेय, उमेश कुमार सिंह, आरएन चौधरी, अजीत कुमार, महेन्द्र प्रसाद महतो, बीबी सिंह, बसंत कुमार दूबे, बीके झा, बीके साव,सोमेन दत्ता, आईएम सिंह, नेताजी सुभाष, आरके सिंह, चंदन कुमार शुक्ल, एके तिवारी, रूपेश कुमार,रणधीर प्रसाद, जेके सिंह उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-which-the-people-of-baghmara-are-troubled-he-is-making-statements-against-the-cm-neelam/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जिससे पूरे बाघमारा की जनता त्रस्त, वो सीएम के खिलाफ कर रहा बयानबाजी: नीलम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही