Search

 
 
 

धनबाद : पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर को होंगे कई कार्यक्रम

 

विधायक राज सिन्हा के आवास पर रक्तदान शिविर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर रविवार को  भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा. इसी कड़ी में 17 सितंबर को विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. ओबीसी मोर्चा धनबाद महानगर द्वारा कतरास राहुल चौक, रेलवे फाटक के निकट भी कार्यक्रम होंगे. 18 सितंबर को धनबाद पाटलिपुत्र नर्सिंग होम तथा झरिया कतरास मोड़ भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. इसके अलावा जिला महानगर द्वारा कई स्थानों पर सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर समारोह का आयोजन किया जाएगा. समापन के दिन 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही