Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं : मथुरा महतो

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की कई लाभकारी योजनाएं हैं. सभी किसान योजनाओं का लाभ लें और समृद्धि की ओर बढें. उक्त बातें टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आज जिला परिषद मैदान में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी में कही. उन्होंने कहा कि कृषकों को समय से पहले धान बीज उपलब्ध कराया गया .इससे वे समय से धान रोपाई कर सकेंगे. धान अधिप्राप्ति में आने वाली त्रुटियों को दूर किया गया है. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मत्स्य पालन, फूलों की खेती कर लाभ कमा सकते हैं. कृषि यंत्र में कृषकों को 90% सब्सिडी दी जा रही है. इस अवसर पर उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य किसानों को राज्य सरकार की पशुपालन, मत्स्य, धान अधिप्राप्ति सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देना है. गोष्ठी में किसानों की समस्या को सुनकर उसमें सुधार के लिए कदम उठाना है. धान अधिप्राप्ति पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी पैक्स अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं. लगभग 40,000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है. कृषकों को समय पर भुगतान किया जा रहा है. जहां पानी की कमी है. वहां के किसान ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकल सिंचाई योजना का लाभ लें. इसमें उन्हें 90% सब्सिडी दी जा रही है. किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य पाने के लिए ई-नाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 1900 क्विंटल धान बीज, 560 क्विंटल गेहूं, 500 क्विंटल चना बीज का वितरण किया जा चुका है. 73000 किसानों को केसीसी का लाभ, 7300 किसानों का ऋण माफ व 10 हजार किसानों के खेत में मिट्टी जांच की गई है. जिला परिषद मैदान में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, धान अधिप्राप्ति संबंधित प्रदर्शनी, जेएसएलपीएस, गव्य विकास, टाटा स्टील फाउंडेशन, भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर, राष्ट्रीय कृषि बाजार, जिला उद्यान कार्यालय, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), जिला जनसंपर्क कार्यालय, कृषि पशुपालन, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jhamadas-dependent-protestors-submitted-memorandum-to-siddharth-gautam/">धनबाद

: झमाडा के आश्रित धरनार्थियों ने सिद्धार्थ गौतम को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही