Search

धनबाद : मधुबन थाना परिसर में फायरिंग, पथराव में थानेदार समेत कई जवान घायल

बिजली बहाल करने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर रहे थे खरखरी के ग्रामीण, विरोधी गुट ने किया पथराव

Madhuban (Katras) : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के 14 नंबर फीडर से काटी गयी बिजली बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर करीब 15 हजार लोग आक्रोशित हो गए. बिजली बहाल कराने के लिए 10 से 12 गांवों के साथ-साथ सैकड़ों कॉलोनीवासियों ने मधुबन थाने का घेराव कर दिया. सभी लोग बिजली बहाल करने व दूसरों की बिजली काटने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना परिसर में धरना पर बैठ गए. करीब एक घंटे बाद बिजली काटने वाले खरखरी बस्ती के युवकों के गिरोह ने नकाब पहनकर मधुबन थाने पर हमला बोल दिया. पथराव करते हुए कई राउंड फायरिंग भी की. जान बचाने के लिए पुलिस वाले भी इधर-उधर भागने लगे. कुछ युवको नें पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की. पथराव में मधुबन थाना थानाप्रभारी जय प्रकाश, सब इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार यादव, थाना के निजी चालक सहित कई लोग जख्मी हो गए. महुदा सर्किल इंस्पेक्टर ममता कुमारी के सामने ही फायरिंग व पथराव की वारदात हुई. पुलिस मूकदर्शक बनी रही. लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. संयोग रहा कि धरना दे रहे लोग थाना के अंदर थे, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना मिलते ही धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया गया कि 14 नंबर फीडर की बिजली खरखरी बस्ती के कुछ असामाजिक तत्वों ने काट दी थी. इससे इस भीषण गर्म में 15 हज़ार की आबादी प्रभावित है. वहीं, बीसीसीएल का उत्पादन भी बंद है. फिलहाल यहां माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

आंधी से चरमराई बिजली के बाद शुरू हुआ था विवाद

गुरुवार की रात आंधी-पानी में बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई. इस इलाके में 14 व 16 नंबर फीडर से बिजली मधुबन डीजी से आती है. शुक्रवार की शाम 14 नंबर की बिजली बहाल हो गयी, लेकिन 16 नंबर की बिजली का पोल मधुबन में क्षतिग्रस्त हो जाने से बहाल नहीं हो सकी. इसके चलते शुक्रवार की रात खरखरी बस्ती व अन्य जगहों के युवकों ने खरखरी सबस्टेशन में 14 नंबर की बिजली काट दी. उनका कहना था कि जब तक 16 नंबर की बिजली नहीं आ जाती है, तब तक 14 नंबर की भी बिजली कटी रहेगी. इस बात की जानकारी होने पर शुक्रवार की देर रात को ही कई गांवों के कुछ युवक खरखरी पहुंचे और वहां के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. दूसरे पक्ष के ग्रामीण शनिवार को मामला दर्ज कराने मधुबन थाना पहुंचे, इसी दौरान शेख गुड्डू के दर्जनों समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया. घटना के बाद ग्रामीणों के साथ पुलिस भी अपनी तरफ से मामला दर्ज करने की तैयारी में थी.

पांच युवक हिरासत में, महिलाओं ने किया हंगामा

वारदात के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए खरखरी बस्ती, नारायण धौड़ा व कॉलोनी के पांच युवकों को पकड़कर थाना लाई. इन युवकों से पूछताछ की जा रही है. इस बात की खबर पाकर दर्जनों महिलाएं थाना पहुंच गईं और युवकों को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की मांग करने लगीं. पुलिस का कहना है कि युवकों की घटना में संलिप्तता की जांच चल रही है. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-people-of-garbhuwadih-raised-the-slogan-no-road-no-vote-voting-started-after-an-hour/">देवघर

: गरभुवाडीह के लोगों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का दिया नारा, एक घंटा बाद शुरू हुआ मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp