Search

 
 
 

धनबाद: कुर्मी आंदोलन समाप्त होने के बाद भी रद्द रही कई ट्रेनें, यात्री परेशान

 
 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कुर्मी समाज का आंदोलन समाप्त होने के बाद भी सोमवार 10 अप्रैल को रेल यात्री परेशान रहे.. धनबाद से खुलने वाली अल्लपुज्जा एक्सप्रेस, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, झारग्राम मेमू रद्द रही, जबकि दुमका रांची एक्सप्रेस,हटिया बर्दवान पैसेंजर, बर्दवान हटिया पैसेंजर,चक्रधरपुर- गोमो  पैसेंजर,गोमो चक्रधरपुर पैसेंजर का परिचालन  बदले हुए रूट से हुआ. गोमो होकर चलने वाली पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी. रेलवे सूत्रों अनुसार कुर्मी समाज का आंदोलन समाप्त हो गया है, लेकिन ट्रेनों का रेक फंसा हुआ है. अब 11 अप्रैल से सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित रूट से चलेंगी. ट्रेनों का रूट बदले जाने तथा कई अन्य ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोग आज भी बस से सफर करने के लिए मजबूर हुए.

  सिर्फ नियमित बसें ही चलीं

बुंदेला बस के एक एजेंट ने बताया कि रांची के लिए धनबाद से हर दिन लगभग 20 बसें खुलती हैं, वहीं हर दिन 10 बसें टाटा जाती हैं. दोनों रूट पर आज भी सवारी की संख्या ठीक थी. हालांकि विगत रविवार को बसों में इससे ज्यादा यात्री थे. मां गौरी बस के मालिक रणधीर सिंह ने बताया कि ट्रेन बंद होने के बाद भी अतिरिक्त बसों का परिचालन नहीं किया गया है. नियमित रूप से जितनी बसें चलती हैं, उतनी ही चली हैं. बहुत फायदा वाली कोई बात नहीं है. बस चलाना तो अब नुकसान दायक हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही