Nirsa : निरसा (Nirsa) के पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर है. आयोजन को सफल बनाने के लिए 12 अप्रैल की शाम मासस कार्यालय गुरुदास भवन मे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बताया गया कि शहादत दिवस पर 14 अप्रैल को हजारों की संख्या में लोग समाधि स्थल देवली पहुंचकर कॉमरेड गुरुदास चटर्जी को श्रद्धांजलि देंगे. निरसा विधानसभा क्षेत्र के अलावा गोविंदपुर, बलियापुर, सिंदरी, धनबाद, टुंडी, तोपचांची, गोमो, कतरास, बाघमारा, चास, बोकारो, रामगढ़ व हजारीबाग से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. समारोह में पूर्व विधायक आनंद महतो, बगोदर विधायक विनोद सिंह समेत कई गणमान्य लोग शिरकत करेंगे. लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, कार्यकर्ता इसकी व्यवस्था में लगे हुए हैं. बैठक में टूटन मुखर्जी, मुमताज अंसारी, प्रभु सिंह, दीपक मोदी, भीम गोराई, हरे राम, पोमिल सिंह, राहुल पात्रा, सिकंदर अंसारी, साधन चटर्जी, राजेश गोप, बिशू पॉल आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस समारोह में आएंगे कई दिग्गज
Last Updated: Apr 12, 2023 12:00 AM (IST)