Search

 
 
 

धनबाद : भारतीय मजदूर संघ के 69वें स्थापना दिवस पर जुटेंगे कई दिग्गज

 
पुलिस लाइन स्थित संघ के कार्यालय में आयोजित होगा समारोह
Dhanbad : भारतीय मजदूर संघ का 69वां स्थापना दिवस रविवार 23 जुलाई को धनबाद के पुलिस लाइन स्थित संघ कार्यालय में मनाया जाएगा. समारोह में संघ के प्रदेश मंत्री शामिल होंगे. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रामधारी सिंह ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने शून्य से शिखर तक का जो सफर तय किया है, वो संघ के एक-एक समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं का निस्वार्थ भाव से काम करने का फल है. उन्होंने कहा कि 23 जुलाई 1955 को प्रसिद्ध श्रमिक नेता स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भोपाल में की गई थी. वर्ष 1955 से वर्ष 1989 तक 34 वर्षों में ही सभी केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए अपने कार्य के बल पर पहली बार देश का नंबर एक संगठन बना और अतंरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) का प्रतिनिधित्व मिला. यह">https://lagatar.in/dhanbad-90-percent-attendance-recorded-in-fcil-pp-act-court/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एफसीआईएल पीपी एक्ट कोर्ट में 90 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही