धनबाद: सड़क निर्माण कंपनी की जेसीबी में माओवादियों ने लगाई आग
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अतर्गत बेलमी में शनिवार 20 मई को सड़क निर्माण कर रह कंपनी की जेसीबी को हथियार बंद माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया. कंपनी गणेशपुर से बेलमी तक सड़क निर्माण करी रही थी. ड्राइवर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए भाग निकला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार शिवजी सिंह से माओवादी ने लेवी की मांग की थी. लेवी नहीं देने के कारण माओवादी ने सड़क निर्माण के दौरान पुरानी सड़क को काट रही जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से गणेशपुर से बेलमी तक सड़क बन रही है. घटना के बाद ग्रामीण काफी डरे दिखे. निर्माण कंपनी के सभी लोग भी भाग गए हैं.

Leave a Comment