Search

 
 
 

धनबाद: पुटकी में खतियान आधारित नियोजन नीति के लिए मैराथन दौड़

 
Putki : पुटकी (Putki) झारखंड में 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति लागू कराने की मांग को लेकर धनबाद प्रखंड के परसिया गांव में 21 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ आयोजित की गई. मैराथन दौड़ गांव से शुरू हुई, जो धनबाद शहर मुख्यालय तक की दूरी तय की. सिल्ली के पूर्व विधायक व ख़ातियानी झारखंडी पार्टी के अध्यक्ष अमित महतो ने दौड़ को रवाना किया. उन्होंने कहा कि राज्य में खतियान आधारित नियोजन नीति जब तक नहीं बनेगी, तब तक झारखंड के युवाओं का उद्धार नहीं हो सकता. दौड़ में पांडरकमली दक्षिण पंचायत की मुखिया चमेली देवी ,समशिखरा पंचायत के मुखिया चक्रधर महतो, हीरालाल रजक, विनय महतो, अर्जुन कुमार महतो, निरंजन महतो, शक्ति महतो,द्वारिका महतो, दीपक महतो ,राजेश महतो, अशोक महतो, रुचि कुमारी, सुधा कुमारी,अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, रूमा कुमारी, बबली कुमारी, मिथिलेश महतो सहित 100 से ज्यादा ख़ातियानी नीति समथर्क लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही