Search

 
 
 

धनबाद: सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ब्लैकस्पॉट करें चिह्नित, स्थलों का करें सुधार : डीसी

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त कार्यालय में बुधवार 22 जून को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप सिंह ने की. बैठक में परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा संबंधी कई दिशा निर्देश दिए. मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि बैठक में नेशनल हाईवे के दोनों डिवीजन, एनएच डिवीजन, आरसीडी और नगर निगम एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों से सड़क सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में धनबाद के ब्लैकस्पॉट को चिह्नित कर सुधारने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही चिह्नित ब्लैकस्पॉट के सुधार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में रिपोर्ट भी मांगी गई. उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने में धनबाद जिले में 119 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. इन चीजों को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना स्थलों की पहचान कर सुधार करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-chasnalas-unorganized-workers-sought-facilities-demonstrated-in-front-of-gm-office/">धनबाद:

चासनाला के असंगठित मजदूरों ने मांगी सुविधाएं, जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही