धनबाद : अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार, खरीदारी 135 करोड़ के पार
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल धनबाद में अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार रहा. आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, गुड्स से लेकर गाड़ियों के सेक्टर में धन की खूब बारिश हुई. परंपरा व मान्यता के अनुसार घर में समृद्धि की कामना को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की. एक अनुमान के अनुसार इस वर्ष कोयलांचल में लगभग 135 करोड़ का व्यापार हुआ. धनबाद के हीरापुर, बैंकमोड़, झारिया, कतरास, निरसा, समेत लगभग 500 से अधिक आभूषण की बड़ी छोटी दुकान है. इस शुभ मौके पर सबसे ज्यादा गर्माहट आभूषण बाजार में दिखी. लंबे इंतजार के बाद ग्राहकों को खरीदारी करने का मौका मिला. ग्राहकों ने नए डिजान व लाइट वेट आभूषणों को खूब पसंद किया. दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की. इसके अलावा दोपहिया, चार पहिया सहित रियल एस्टेट का बाजार भी उछाल पर रहा. अक्षय तृतीया के बहाने अलग अलग शोरूम में लगभग 160 वाहन फोर व्हीलर तथा 310 टू व्हीलर गाड़ियों की बिक्री हुई. मारुति के मटकुरिया शो रूम में 20 व कोलाकुसमा शोरूम में 14 गाड़ी की डिलीवरी दी गयी. हुंडई की 30 व निसान की 18 गाड़ियां बिकी. महिंद्रा की 6, किया कि 15 गाड़ियां व शेवरलेट व टाटा मोटर्स के साथ कई ब्रांड की गाड़ी की भी अच्छी बिक्री हुई. हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, बजाज, महिंद्रा, सुजुकी की लगभग 310 गाड़ी की बिक्री हुई. तमाम शोरूम के मैनेजर से बात चीत के अनुसार इस अक्षय तृतीया पर अनुमानित 16 करोड़ का कारोबार हुआ. हालांकि गुरुकृपा, बजाज खेमका, यामाहा के अनुसार बाजार कमजोर रहा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment