Search

 
 
 

धनबाद: करवाचौथ पर सजा बाजार, फैंसी साड़ी व चूड़ियों की बढ़ी मांग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) इस बार सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर गुरुवार को रखेंगी. व्रत के सामान से धनबाद के बाजार सज चुके हैं, जबकि खरीदारी भी हो रही है. दुकानों में फैंसी साड़ी व चूड़ी की मांग बढ़ गई है. सुहागिन महिलाएं बाज़ार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से सोलह श्रृंगार की खरीदारी कर रही हैं. एक बार फिर कपड़ा और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों की रौनक बढ़ गई है. करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना लिये महिलाएं दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार करती हैं. बाजार में श्रृंगार से संबंधित सामान की खरीदारी जोरों पर है

    दुकानों में 100- 1500 तक के आभूषण उपलब्ध

[caption id="attachment_442904" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/rang-virang-300x199.jpeg"

alt="" width="300" height="199" /> रंग बिरंगी व डिजाइनर चूड़ी[/caption] दुकानदार न्याय सिंह का कहना है कि पर्व में विशेषकर साड़ी, लहंगा, मैचिंग चूड़ियों और हल्के आभूषणों की बिक्री हो रही है. रंग बिरंगी चूड़ियों के साथ आर्टिफिशियल आभूषणों की मांग ज्यादा है. ग्राहकों की मांग को देखते हुए 100 से लेकर 1500 रुपये तक की चूड़ी व आभूषण उपलब्ध हैं. अंगूठी, गले की चेन, टॉप्स, कानों के झुमके व नथ की बिक्री हो रही है.

  एक से तीन हज़ार तक की साड़ी व लहंगे

कपड़ा व्यवयसाई श्रीकांत अग्रवाल के अनुसार करवाचौथ के लिए सूरत व मुंबई से खास डिजाइनर व फैंसी साड़ियां  मंगाई है. ग्राहकों के लिए कई रेंज की डिजाइनर साड़ी व लहंगे उपलब्ध हैं. एक से लेकर तीन हज़ार तक की साड़ी व लहंगे की बिक्री अधिक हो रही है. इसके अलावा 15 से 25 हज़ार तक के लहंगे और साड़ी भी उपलब्ध है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-workers-on-hunger-strike-demanding-implementation-of-old-pension-scheme/">धनबाद

: पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर रेलकर्मी भूख हड़ताल पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही