Search

धनबाद : दुर्गा पूजा में बोनस पर टिकी बाजार की नजर

खरीददारों के स्वागत को तैयार हैं व्यवसायी, सभी सेक्टर में स्टॉक की भरमार

Ravbindra Kumar Dhanbad : दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद का बाजार सज चुका है. त्योहार के लिए हर सेक्टर तैयारियों में जुटा है. अलग-अलग सेक्टर के कर्मियों के साथ-साथ कारोबारियों को भी बोनस का इंतजार है. पूजा शुरू होते ही बीसीसीएल, रेलवे और डीवीसी सहित अन्य संस्थानों के कर्मियों को पूजा का बोनस मिलेगा.बोनस मिलने के बाद बाजार में जमकर खरीदारी होगी. कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम,  होम अप्लाइंसेज, ज्वेलरी, फर्नीचर के साथ वाहनों की बिक्री बढ़ जाएगी. व्यापारी इस बार बेहतर कारोबार होने की उम्मीद लगाए हुए हैं. ग्राहकों के लिए कंपनियों ने बंपर ऑफर की पेशकश की है. ग्राहक भी जमकर लाभ उठाने की तैयारी में हैं. कैश बैक सहित भारी डिस्काउंट ग्राहकों को देने के लिए व्यापारी भी तैयार हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट, ऑटो मोबाइल, ज्वेलरी व रियल एस्टेट सेक्टर में कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं

किस सेक्टर में क्या है तैयारी

फैशन एंड अपरेल्स

दुर्गा पूजा में सबसे अधिक फैशन पर जोर होता है. कपड़ों के साथ जूता-चप्पल व अन्य एसेसरिज की जमकर खरीदारी होती है. इस बार दुकानदारों ने नए डिजाइन व ट्रेंड के ड्रेसेज व कपड़ों का स्टॉक मंगाया है. कारोबारी श्रीकांत अग्रवाल बताते हैं कि साड़ियों में ऑरगेंजा, सिमर शिफॉन और डोला सिल्क की डिमांड अधिक है. सूट में जयपुरी वर्क और बंगलोरी सूट ऑन डिमांड है. वस्त्र कारोबारियों की मानें तो इस बार एक निर्धारित राशि के कपड़ों की खरीद पर 40 प्रतिशत तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. मॉल में कपड़ों की खरीद पर बाई वन गेट वन का ऑफर भी ग्राहकों को दिया जा रहा है.

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी त्योहार की तैयारी है. ऑलेड टीवी, डायोस फ्रीज, वाई-फाई कनेक्टेड प्रोडक्ट, एआई टेक्नोलॉजी के साथ वाशिंग मशीन और रेफ्रीजरेटर की डिमांड अधिक है. कारोबारी राजेश टंडन बताते हैं कि बगैर डाउन पेमेंट के किसी भी प्रोडक्ट के फायनेंस की सुविधा, सबसे कम 999 रुपये की ईएमआई पर प्रोडक्ट घर ले जाने व इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर अधिकतर 22 फीसदी लगभग 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट जैसे ऑफर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं.

ऑटोमोबाइल सेक्टर

त्योहार पर कार व बाइक्स की भी खूब खरीदारी होती है. कई कंपनियां त्योहार से पहले नए मॉडल की कार व बाइक लांच कर चुकी हैं. रिलायबल के गोपाल चटर्जी बताते हैं कि बाइक की खरीदारी पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रह है. दूसरे शोरूम भी कैश डिस्काउंट का ऑफर दे रहे हैं. वहीं, कार की खरीदारी पर 15 हजार से 65 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर है.

रियल इस्टेट

इस बार त्योहार पर रियल इस्टेट सेक्टर में बूम की उम्मीद है. यहां भी खरीददारों को आकर्षित करने के लिए कई नए प्रोजेक्ट के साथ आकर्षक ऑफर प्लान किए गए हैं. धनबाद बिल्डर्स एसोसिएशन की मानें तो डिमांड को देखते हुए अब डेवलपर्स अपार्टमेंट की बजाए हाउसिंग सोसायटी प्रोजेक्ट पर फोकस्ड हैं. इसमें डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स के साथ बंगलो के कॉन्सेप्ट पर काम हो रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-assault-with-businessman-in-dhansar-attempted-snatching-complaint-in-police-station/">धनबाद

: धनसार में व्यवसायी से मारपीट, छिनतई का प्रयास, थाने में शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//