Search

 
 
 

धनबाद : दुर्गा पूजा के लिए बाजार हो रहे गुलजार, होगी नोटों की बरसात

 

38 हजार बीसीसीएल कर्मियों को 307 व 26 हजार रेलकर्मियों को 61.10 करोड़ बोनस

Ravindra Kumar Dhanbad: बीसीसीएल, रेलवे समेत अन्य सेक्टर अपने कर्मियों को बोनस देने की तैयारी में जुट गए हैं, तो इधर बाजार में व्यवसायी भी सक्रिय हो गए हैं. तरह-तरह के सामान से बाजार गुलजार होने ही वाला है, जबकि खरीदारों की फौज नोटों की बरसात करनेवाली है. बोनस पर सिर्फ कर्मियों की ही नहीं, पूरे कोयलांचल के बाजार की भी नजरें टिकी हुई हैं. व्यापारियों ने सामान का ऑर्डर भी दे दिया है. पूजा के अवसर पर सर्राफा, ऑटोमोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक, होम अप्लाइंसेज और फर्नीचर की खरीदारी होती है. बोनस मिलने के बाद जमकर खरीदारी शुरू हो जाएगी. बोनस की राशि आते ही अलग अलग सेक्टर में 1000 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की संभावना व्यक्त की जा रही है.

  बीसीसीएल व रेलकर्मियों को बोनस में बड़ी रकम की आस

दशहरा में पिछले वर्ष रेलकर्मियों को जहां 17,951 रुपये बोनस मिला था, वहीं इस साल 23,502 रुपये मिलने की आस बंधी है. शीघ्र ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा. पिछले चार वर्षों से रेल कर्मियों को 7000 के सिलिंग लिमिट के हिसाब से 78 दिनों का बोनस 17,951 रुपये मिला था. इस साल यह सीमा टूटनेवाली है और 26 हजार रेलकर्मियों के हाथ में 61 करोड़ 10 लाख 52 हजार रुपये बोनस के रूप में आनेवाले हैं. बीसीसीएल कर्मियों को पिछले वर्ष 76,500 रुपये मिले थे, जो  इस वर्ष बढ़ कर 81 हजार रुपये होनेवाला है. धनबाद में लगभग 38,000 बीसीसीएल कर्मी हैंय उनके बीच लगभग 307 करोड़ रुपये बंटने की संभावना है.

 ग्राहकों को लुभाने की तैयारी में जुटे बड़े सेगमेंट्स

बड़े सेगमेंट बोनस के बाजार में ऑफर्स के जरिये ग्राहकों को लुभाने की तैयारी में हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, रियल एस्टेट सेक्टर में कई तरह के ऑफर प्लान तैयार कर लिए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को बेहतर ढंग से सजाया जाएगा. सर्राफा कारोबार के भी रफ्तार पकड़ने की संभावना हैं.नवंबर-दिसंबर महीने में लग्न भी है, जिससे खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है. ज्वेलर्स भी विभिन्न ऑफर्स के साथ ग्राहकों के इंतजार में हैं.

 ऑटोमोबाइल, गारमेंट्स के कारोबार में भी आएगा उछाल

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार व बाइक की बिक्री में तेजी आई है. ऑटोसेक्टर में वेटिंग की स्थिति पहले से ही बनी हुई है. कई ब्रांड के कारों का वेटिंग पीरियड 1 माह से 1 साल तक का है. पूजा में गारमेंट्स की जबरदस्त बिक्री होती है. इसलिए बड़े शोरूम व छोटे दुकानों में तैयारी पूरी कर ली गई है. हर तरह के डिजाइन व रेंज के कपड़े ग्राहकों के लिए उतारे जाएंगे. थोक वस्त्र विक्रेताओं के अनुसार इस बार 130 करोड़ रुपये के कपड़ों का कारोबार होने की संभावना है. मिठाई व्यवसायी भी बेहतर कारोबार की उम्मीद लगाए हुए हैं. उम्मीद के साथ तैयारी की जा रही है.

अनुमानित बोनस

विभाग  कर्मी      बोनस बीसीसीएल   38000    81000 रेल    26000       23502  डीवीसी   4500         27000 सीआईएसएफ  2500      8000 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही