Search

 
 
 

धनबाद : मांग में सिंदूर डाल शादी रचाई, अब उस युवती को बहन बता दूसरी शादी की तैयारी

 
Dhanbad : महिला थाना में 24 जून को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. सेना के एक जवान की भारी फजीहत हुई. जवान पर आरोप लगाते हुए धरना पर बैठे लोगों का कहना था कि जवान ने एक युवती की मांग में सिंदूर डाल शादी रचाई और अब उस युवती को बहन बता कर दूसरी लड़की से शादी रचा रहा है. मामला लोयाबाद थाना क्षेत्र का है. जवान शिव शंकर पासवान पर पड़ोसन सुमन कुमारी ( काल्पनिक नाम ) से शादी करने का आरोप है. यह आरोप भी है कि जवान अब उस युवती बहन बता कर दूसरी शादी रचाने जा रहा है. धरना पर बैठे परिजनों का कहना है कि जवान ने उनकी बेटी से शादी करके अपने पास रखा. अब वह इरादा बदलकर दूसरी लड़की से शादी करने की बात कह रहा है.

 2019 में परिजनों से चोरी-चुपके शादी की

मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने कहा कि उसने  5 दिसंबर 2019 को परिजनों से चोरी-चुपके घर में ही शादी की थी. उसने मांग में सिंदूर डाला था. हालांकि शादी की फोटो, वीडियो या कोई गवाह उसके पास नहीं है. पीड़िता का कहना है कि आज तक उनके बीच जितने भी व्हाट्सएप चैट हुए हैं , इसका रिकॉर्ड उसके पास है. जवान के बहन बताने को लेकर पीड़िता ने कहा कि उसका मकसद दूसरी  लड़की से शादी करने का है, इसलिए बहन बता कर भाग रहा है. पीड़ित का कहना है कि अगर वह बहन होती तो शादी कैसे करती ?

लड़की के पास शादी का कोई प्रूफ नहीं

आरोपी जवान के भाई ने कहा कि आरोप गलत है. लड़की झूठ बोल रही है. लड़की के पास शादी का कोई प्रूफ नहीं है.  वह भाई को फंसा रही है. भाई आर्मी में जवान है. नौकरी वाला है. इसलिए उसे फंसाया जा रहा है. लड़की जबरदस्ती शादी का दबाव बना रही है. कहती है कि शादी करो नहीं तो जेल भेज दूंगी. लड़की पठानकोट भी गई थी. वहां आर्मी के अफसरों ने जांच किया, जिसमें कुछ नहीं पाया गया. उनके भाई ने कोई गलत काम नहीं किया है. यह भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/koderma-the-woman-said-save-her-from-the-goon-the-sho-made-friends-with-the-goon/">महिला

ने कहा गुंडे से बचाओ, थानेदार ने गुंडे से दोस्ती कर ली [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही