Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा थाना क्षेत्र के बेलकुपा गांव की प्रीति देवी (21 वर्ष) ने गुरुवार 11 मई को देर  शाम घर के अंदर पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर गिरिडीह जिले के ताराटांड़ निवासी महिला के पिता कुलदीप प्रसाद बर्मन निरसा थाना पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है. उनका कहना है कि पिछले वर्ष 21 जून को पुत्री की शादी बेलकुपा गांव निवासी जुरैन महतो के पुत्र पप्पू महतो के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही लगातार पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके साथ मारपीट करते हुए दहेज की भी मांग की जा रही थी. मृतका के पिता ने सास, ससुर, दामाद, और ननद के खिलाफ लिखित शिकायत की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही