Search

धनबाद : मुनिडीह के गोपीनाथडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Putki : पुटकी (Putki) मुनिडीह ओपी के गोपीनाथडीह बस्ती में 23 वर्षीय विवाहिता सुमन पांडे ने सोमवार 30 जनवरी को दोपहर में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी के फंदे से झूलता देख लोग उसे नीचे उतार मुनिडीह के बीसीसीएल अस्पताल ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया. घटना के वक्त महिला का पति राजीव पांडे वाशरी में मजदूरी व ससुर दुकान में काम करने गए हुए थे. आत्महत्या के कारण का खुलासा नही  हुआ है. हालांकि लोगों के बीच गृह कलह की चर्चा है. महिला का नैहर सिंदरी में है, जो अपने पीछे दो साल की एक बच्ची छोड़ गई है. नैहरवाले भी पहुंच गए हैं. ओपी प्रभारी रौशन बाड़ा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मृतमहिला के परिजन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp