Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हिरासत में पति

Advertisement
Advertisement
मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की छानबीन
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहदाहा गांव में शनिवार 16 सितंबर को एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी मृतका के पिता मदन महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती पुत्री सुनीता देवी की शादी वर्ष 2009 में तोपचांची के सिंहदाहा में भरत साव के पुत्र अर्जुन साव के साथ की थी. सुनीता देवी का एक पुत्र व एक पुत्री है. मदन महतो ने कहा कि दामाद अर्जुन साव शादी के बाद से ही दहेज के लिए सुनीता के साथ हमेशा मारपीट और प्रताड़ित करता था. कई बार उसे समझाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसी बीच आज शनिवार की सुबह उसके फांसी लगाने की सूचना मिली. पिता ने दामाद पर ही बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है. तोपचांची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के धनबाद भेज दिया है. पुलिस दामाद अर्जुन साव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-is-responsible-for-road-pollution-if-it-does-not-improve-there-will-be-agitation-ragini-singh/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सड़क पर प्रदूषण के लिए बीसीसीएल जिम्मेवार, नहीं सुधरा तो होगा आंदोलन : रागिनी सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही