Search

 
 
 

धनबाद:मुराईडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

 

मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया मार कर लटकाने का आरोप

Katras/Baghmara :  बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह में शुक्रवार 25 अगस्त की सुबह एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.   सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे व पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर मारपीट कर उसे फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है. मृत महिला के पिता बरोरा निवासी राजेंद्र रवानी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री की शादी 15 जून 2014 में मुराईडीह निवासी गोलकी रवानी के पुत्र अनिल कुमार रवानी से हुई थी. 25 अगस्त को सुबह 7.30 बजे दामाद ने उनके पुत्र बजरंगी को फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन ललिता कुमारी ने फांसी लगा ली है. जब वे लोग मुराईडीह पहुंचे तो उनकी पुत्री को जमीन पर मृत पड़ा पाया. आवेदन में कहा गया है कि पुत्री को उनके दामादके द्वारा जान मारने की धमकी देते थे. एक बार जहर खिलाकर मारने का भी प्रयास किया गया. बाद में थाना में समझौता कराकर उसे ससुराल भेजा गया. आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री को दामाद अनिल कुमार रवानी, ससुर गोलकी रवानी, सास कल्याणी देवी, देवर भुवन रवानी एवं उसकी पत्नी शिवानी देवी ने एकमत होकर मार दिया तथा फांसी पर लटका दिया. थाना प्रभारी नंदू पॉल ने कहा कि अभी जांच चल रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही