Search

 
 
 

धनबादः विवाहिता मोना हत्याकांड, पुलिस ने सास, ससुर और पति को भेजा जेल

 
Dhanbad: बरवाअड्डा थाना अंतर्गत भेलाटांड़ स्थित ऋषिनगर निवासी अभिषेक कुमार की 36 वर्षीय पत्नी मणिका अखौरी उर्फ मोना हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक कुमार, ससुर ब्रजेश कुमार कोचगवे एवं सास मीना देवी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतका के पिता अखौरी धनेन्द्र बिहारी लाल ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर बेटी मणिका अखौरी को नुकीला औजार से मारपीट कर गला घोंटकर षड्यंत्र के तहत जान मारने एवं साक्ष्य छुपाने का आरोप दामाद अभिषेक कुमार, समधी ब्रजेश कुमार कोचगवे एवं समधन मीना देवी पर लगाया है. दिए आवेदन में बिहारी लाल ने कहा है कि मेरी बेटी मणिका अखौरी की शादी 31 मई 2010 को अभिषेक कुमार से हुई थी. उन्होंने कहा है कि शादी के बाद संतान नहीं होने के कारण दामाद अभिषेक कुमार समधी ब्रजेश कुमार कोचगवे एवं समधन मीना देवी मणिका से नाराज रहते थे. इसे पढ़ें- रिम्स">https://lagatar.in/rims-vacated-the-hostel-from-about-900-mbbs-students-will-be-allotted-on-arrival-with-parents/">रिम्स

ने करीब 900 MBBS छात्रों से खाली कराया हॉस्टल, पेरेंट्स के साथ आने पर होगा आवंटित
संतान नहीं होने से वंश खत्म होने की बात कह कर तीनों मिलकर मणिका को प्रताड़ित करते थे और मणिका को दवाब देकर समय-समय पर पैसे की मांग करते थे. मणिका पर दबाव था कि अपने मां बाप से पांच लाख रुपए मांग कर लाओ नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे, और दूसरी शादी कर लेने की धमकी देते थे. बिहारी लाल ने आरोप लगाया है कि पैसे की मांग और वंश आगे बढ़ने को लेकर षड्यंत्र के तहत मेरी बेटी मणिका को मार डाला है. इसे भी पढ़ें- NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-faizan-was-plotting-terrorist-attack-at-the-behest-of-isis/">NIA

जांच में खुलासा: ISIS के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा था फैजान 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही