Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी में विवाहित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

दिमागी हालत नहीं थी ठीक, बलियापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sindri: सिंदरी के बलियापुर थाना क्षेत्र के बारुडीह बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता शंभू साव के 40 वर्षीय विवाहित पुत्र अजय साव ने घर के बाहर नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे झूलकर आत्महत्या कर ली. पिता ने बताया कि उनके पुत्र की दिमागी हालत खराब थी और उसका इलाज लगभग पच्चीस वर्षों से रांची के कांके अस्पताल से चल रहा था. उन्होंने बताया कि अजय प्रतिदिन रात में घर के बाहर दरवाजे में ताला बंद कर सोता था. मंगलवार की सुबह परिजन बाहर निकले तो देखा कि वह नीम के पेड़ से झूल रहा है. शव को परिजनों ने फंदे से उतारकर बलियापुर पुलिस को सूचना दी. बलियापुर पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गया. बलियापुर थाना प्रभारी सूबेदार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही