Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शहीद गुरुदास चटर्जी नेता नहीं, गरीबों के मसीहा थे : मनोरंजन मल्लिक

Maithan : मैथन (Maithan)  एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के पंचमोहली पंचायत में 14 अप्रैल शुक्रवार को पूर्व विधायक शहीद गुरुदास चटर्जी का 23 वां शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मासस का लाल झंडा लहराया. इसके बाद दो मिनट मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. मासस नेता मनोरंजन मल्लिक ने कहा कि कि पूर्व विधायक शहीद गुरूदास चटर्जी नेता नहीं, गरीब व मजदूरों के मसीहा थे. वह क्षेत्र के लोगों की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहते थे. वह शोषित और पिछड़ों के सच्चे हितैषी थे, उनकी कार्यशैली से सिर्फ निरसा ही नहीं, बल्कि धनबाद, बोकारो के मजदूर, किसान आंदोलन के लिए उन्हें बुलाते थे. उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर आज ही के दिन वर्ष 2000 में असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी. आज पूरे देश में गुरदास चटर्जी जैसे नेता की आवश्यकता है. इस मौके पर बड़ी संख्या में मासस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही