Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गुरुदास चटर्जी का शहादत दिवस 14 को, देवली में जुटेंगी राजनीतिक हस्तियां

Nirsa : निरसा (Nirsa) के पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी का शहादत दिवस 14 अप्रैल शुक्रवार को मनाया जाएगा. निरसा के देवली स्थित शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले समारोह में कई नामी राजनीतिक हस्तियां पहुंचकर अपने प्रिय नेता गुरुदास दा को श्रद्धांजलि देंगी. मासस ने आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है. स्वर्गीय गुरुदास चटर्जी के बेटे पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने 13 अप्रैल की शाम अपनी पत्नी आनंदिता चटर्जी के साथ मासस कार्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. कार्यकर्ताओं जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्हें अनुशासित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. अरूप चटर्जी ने बताया कि शुक्रवार को पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता दो पहिया व चार पहिया वाहन से निरसा पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से दोपहर करीब 1:00 बजे जुलूस की शक्ल में देवली के लिए प्रस्थान करेंगे. जुलूस में 10,000 लोग शामिल होंगे. श्रद्धांजलि समारोह दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा. तैयारियों का जायजाल देते समय संतु चटर्जी, कल्याण राय, श्रीकांत सिंह, नाटू गोस्वामी मो. मुख्तार आदि मौजूद थे.

कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय

निरसा उत्तर पंचायत के एसीपी भट्ठा के समीप मजदूरों व कॉलोनी वासियों की बैठक मुखिया दिनेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया. दिनेश सिंह ने कहा कि शहीद गुरुदास चटर्जी हमेशा गरीब मजलूम की आवाज बुलंद करते रहे. हम सभी मजदूर उन्हें नमन करने देवली पहुंचेंगे. बैठक में मनु सिंह, विपिन राउत, सुधीर राम, विजय, जीतेंद्र, शांति भुइयां, केसिया भुइयां आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धबनाद">https://lagatar.in/dhabnad-dr-indrajit-kumar-became-principal-in-charge-of-degree-college-tundi/">धबनाद

: डॉ. इंद्रजीत कुमार बने डिग्री कॉलेज टुंडी के प्रभारी प्राचार्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही