Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गजलीटांड हादसे की 28वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को किया गया याद, सीएमडी सहित सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
हादसे को याद करते हुए शहीद श्रमिकों के परिजनों की आंखें हुईं नम, 64 श्रमिकों की हुई थी जलसमाधि, हिल गया था देश
Katras : गजलीटांड खान दुर्घटना की 28वीं बरसी पर मंगलवार 26 सितंबर को सैकड़ों लोग शहीद स्तम्भ पर जुटे और शहीद हुए 64 श्रमिकों श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि समारोह में जुटे शहीद श्रमिकों के परिजनों ने भी उस घटना को याद करते हुए नम आखों से शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम में पहुंचे बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता ने घटना पर शोक जताते हुए श्रमिकों को नमन किया. सीएमडी ने इस मौके पर अग्नि व भू धंसान प्रभावित डेंजर जोन में रह रहे लोगों से सुरक्षित जगहों पर चले जाने का आग्रह किया. सीएमडी के अलावा बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, पूर्व बियाडाध्यक्ष विजय झा, राजेंद्र प्रसाद राजा, अशोक प्रकाश लाल, माघव सिंह, सच्चिदानंद सिंह, शंकर चौहान, शकील अहमद, परवेज इक़बाल, संजय महतो, हरीश बाउरी, सुरेश बाउरी सहित कई बीसीसीएल अधिकारियों व श्रमिक नेताओं ने शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि 26 सितंबर 1995 की रात भारी बारिश के कारण कतरी नदी का तटबंध बह जाने से गजलीटांड़ कोलियरी में 64 श्रमिकों ने ज़िंदा जलसमाधि ले ली थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-workers-demonstrated-against-the-hooliganism-of-anti-social-elements-in-barari-colliery/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बरारी कोलियरी में असमाजिक तत्वों की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ मजदूरों ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही