Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हेमंत सरकार में झारखंड के शहीदों को मिला पूरा सम्मान- रवींद्र नाथ महतो

Advertisement
Advertisement

विस अध्यक्ष ने मेमको मोड़ पर मणींद्र मंडल की प्रतिमा का किया अनावरण

Dhanbad : विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड के शहीदों को पूरा सम्मान मिल रहा है. झारखण्ड आंदोलन में शहीद मणींद्र नाथ मंडल का अहम योगदान रहा है. विधानसभा अध्यक्ष मणींद्र नाथ मंडल के 29वें शहादत दिवस पर मंगलवार को मेमको मोड़ पर बनी उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को राज्य के हर वर्ग की चिंता है. आम लागों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर विपक्ष प्रपंचकर सरकार को अपदस्थ करने की साजिश कर रहा है.

मणींद्र मंडल ने मजदूरों के लिए लगातार संघर्ष किया : विनोद

समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो नेता विनोद पाण्डेय ने कहा कि शहीद मणींद्र नाथ मंडल ने झारखंड के मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष किया. अलग राज्य के आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिकार रही है. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय, आवास बोर्ड के सदस्य पवन महतो, कंसारी मंडल, डॉ निलम मिश्रा, अशोक मंडल, अलाउद्दीन अंसारी, धरनीधर मंडल, लखन प्रमाणिक, मुकेश सिंह, कालीचरण महतो, अजय रवानी, समीर रवानी, तपन तिवारी, एजाज मल्लिक, फुलचंद किस्कू आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fcil-issued-tughlaqs-decree-for-sindri-residents-morcha/">धनबाद

: एफसीआईएल ने सिंदरीवासियों के लिए जारी किया तुगलकी फरमान- मोर्चा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही