Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  शहीद के समाधि स्थल को किया क्षतिग्रस्त, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Katras :  कतरास (Katras) छाताबाद-मलकेरा मुख्य मार्ग पर छाताबाद पुल के निकट स्थित शहीद स्व. बढन दास के समाधि स्थल को अज्ञात लोगो द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. उनके पुत्र राजकुमार दास ने कतरास थाना में लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है.   शिकायत में उन्होंने कहा है कि समाधि स्थल का निर्माण छह वर्ष पूर्व बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के सौजन्य से कराया गया था. इस स्थल से उनके परिवार एवं भुइयां समाज की आस्था जुड़ी हुई है. यहां प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है. जिसे ठेस पहुंचाने का काम कुछ लोगों ने किया है. उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि यथाशीघ्र उचित कार्रवाई कर दोषी लोगो को चिह्नित कर कार्रवाई करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही