Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जनता दरबार में शहीद की पत्नी ने की कृषि भूमि आवंटन की मांग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  के जनता दरबार में शुक्रवार को विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी ने लोगों की समस्याएं सुनी व उसके निष्पादन के आदेश दिये. दरबार में शहीद हीरा कुमार झा की पत्नी बीनू झा भी पहुंची. उन्होंने कृषि योग्य जमीन की मांग की. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संकल्प के अनुसार शहीद के आश्रितों को 12.5 डिसमिल भूमि आवास के लिए एवं 5 एकड़ भूमि कृषि के लिए देने का प्रावधान है. लेकिन उन्हें मात्र 3 एकड़ कृषि योग्य भूमि मिली है. उन्होंने विशेष कार्य पदाधिकारी से और 2 एकड़ भूमि आवंटन की मांग की. विशेष कार्य पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में दूर दराज से आये अन्य लोगों की भी शिकायतें सुनी. उन्होंने सभी मामलों को सुनने के बाद संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन का आदेश दिया. जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, बकाए वेतन, जमीन बंदोबस्ती की मांग, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन आए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही