Search

धनबाद:  जनता दरबार में शहीद की पत्नी ने की सरकारी नौकरी की मांग

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीसी संदीप सिंह ने शुक्रवार 27 जनवरी को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. दरबार में आम-जनों की शिकायत सुनी तथा संबंधित पदाधिकारी को तत्काल मामले के निष्पादन का आदेश दिया. जिले के मनियाडीह से आई शहीद बीएसएफ जवान संदीप सिंह की पत्नी सीमा कुमारी ने उपायुक्त से शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन दिया. साथ ही राज्य सरकार से मिलने वाले वित्तीय लाभ, भूमि बंदोबस्ती आदि की मांग की. इसके अलावा बिजली, पानी, पड़ोसी द्वारा सड़क का रास्ता रोकने, छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से जुडी शिकायतें लेकर भी लोग दरबार में पहुंचे थे. डीसी ने सभी की फरियाद ध्यान से सुनी और संबंधित विभाग और उनसे जुड़े अधिकारियों को सभी मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन का आदेश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp