Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  मारवाड़ी विकास ट्रस्ट बुजुर्गों से भेंट स्वरूप प्राप्त ईट से करेगा रिसॉर्ट का निर्माण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक गुरुवार 22 सितंबर को धनबाद क्लब में हुई. बैठक में 55 सदस्य मौजूद थे. बैठक में रिसॉर्ट निर्माण के साथ अग्रसेन जयंती तथा दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया. संयोजक बिनोद तुलस्यान ने कहा कि गोविंदपुर में मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की ओर से रिसॉर्ट निर्माण में बुजुर्गों के हाथों से भेंट स्वरूप प्राप्त ईट लगाई जाएगा. 26 सितंबर को अग्रसेन जयंती पर गोविंपुर स्थित राज आंगन परिसर में वृहद कार्यक्रम किया जाएगा. कार्यक्रम में वरुण पूजा, अग्रसेन महाराज की पूजा, पुस्तक विमोचन, वेबसाइट विमोचन के अलावा समाज के 75 वर्ष की आयु पार कर चुके वरिष्ठ महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद स्वरुप एक ईट लेने की योजना बनाई गई है. इस ईट को रिसोर्ट निर्माण कार्य में लगाया जाएगा. संयोजक वेद प्रकाश ने बताया कि 16 अक्टूबर को दीपावली मिलन समारोह "पधारो आपनो वृंदावन धाम"  की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विश्व विख्यात रॉक बैंड माधव वृंदावन को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि समाज हित में मेडिकल शिक्षा पर विशेष चर्चा हुई. बैठक में अनिल गुप्ता, वेद केजरीवाल, मनीष अग्रवाल, योगेन्द्र तुलस्यान, निर्मला तुलस्यान, ललित सांवरिया, राजेन्द्र प्रसाद सरिया,प्रीयम गोयंका, संजय सरावगी, शशिकांत अग्रवात्र, अमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, डी एन चौधरी, श्याम पसारी एवम अन्य सभी कार्यकारिणी ट्रस्टी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-15-children-selected-in-the-disability-checkup-camp-of-east-tundi/">

धनबाद: पूर्वी टुंडी के दिव्यांगता जांच शिविर में 15 बच्चों का चयन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही