Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया मातृ दिवस

Dhanbad : मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा ने 13 मई को मटकुरिया स्थित सखीकुंज में मातृ दिवस मनाया.   इस मौके पर समिति की कई सदस्य मां की याद में भावुक हो उठी. इस अवसर पर आत्मनिर्भर महिला मंजू देवी को समिति के सदस्यों ने सम्मानित किया. उन्होंने काफ़ी संघर्ष कर अपने बलबूते बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई व आत्मनिर्भर बनाया. समिति की अध्यक्ष संजू डालमिया ने बताया कि मारवाड़ी महिला समिति पिछले कई वर्षों से समय-समय पर संस्था के नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती आ रही है. उन्होंने बताया कि 28 से 30 मई तक सखीकुंज में बाल विकास हेतु समर कैम्प लगाया जाएगा. 11 जून को शक्ति नर्सिंग होम में ब्लड डोनेशन कैम्प और सावन में दो दिवसीय आनंद मेला का आयोजन किया जाएगा. सचिव प्रीति अग्रवाल ने बताया कि समिति निरंतर इस तरह के कार्य करती रहेगी. कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल, निर्मला तुलस्यान, शारदा बजाज, कल्पना पटौदिया, अनीता मिश्रा, मोनिका अग्रवाल, सारिका सिंघल, रेणु जगनानी, किरण हेलिवाल, विमला बंसल, अनीता मिश्रा, राज रिटोलिया, वीना गिंदोदिया, सुषमा विनीशा, सीमा जालान, अंजू गुप्ता, किरण अग्रवाल आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही