Search

 
 
 

धनबाद: मारवाड़ी महिला समिति ने समाजसेवी को किया सम्मानित

 

नीम सहित कई आयुर्वेदिक पौधे लगाए, प्रौढ़ शिक्षा का लिया जायजा

Maithon : मारवाड़ी महिला समिति चिरकुंडा शाखा द्वारा 26 जुलाई बुधवार को समिति भवन में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. गायत्री परिवार से जुड़ी चिरकुंडा निवासी समाजसेवी विद्या देवी को समिति की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने साड़ी व पौधा देकर सम्मानित किया. इसके अलावा सदस्यों ने समिति भवन में नीम व कई आयुर्वेदिक पौधे लगाए. साथ ही आसपास के स्लम क्षेत्र की 30 से 50 वर्ष की आयु वाली अनपढ़ महिलाओं को दी जा रही प्रौढ़ शिक्षा की जानकारी प्राप्त की. अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि 30 महिलाओं को समिति भवन में लिखना, पढ़ना, मोबाइल चलाना, बैंक में खाता खुलवाना आदि सिखाया जाता है. कई महिलाओं ने हिंदी व अंग्रेजी में हस्ताक्षर करना सीखा है. कई महिलाओं ने बैंक खाता भी अपने हस्ताक्षर से खुलवाया है. ये सभी महिलाएं दैनिक मजदूरी करती हैं. मौके पर सचिव ज्योति खरकिया, भगवती रूंगटा, ललिता अग्रवाल, कुसुम खरकिया, रेणु अग्रवाल, बेला अग्रवाल, अनिता देवी आदि मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही