Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया समर कैम्प

Dhanbad : बच्चों के बौद्धिक विकास को लेकर मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा ने 28 मई रविवार को मटकुरिया स्थित सखी कुंज में समर कैंप लगाया. कैम्प तीन दिन तक चलेगा, जिसका शुभारंभ शाखा अध्यक्ष संजू डालमिया एवं वरिष्ठ सदस्यों ने दीप जला कर किया. कैम्प के प्रथम दिन रविवार को बच्चों को धर्म से जोड़ने के लिए गणपति पूजा एवं सरस्वती पूजा कराई गई. बबीता पोद्दार ने बच्चों को अध्यात्म से जोड़ने के लिए गीता श्लोक का पाठ कराया. योगा, मेडिटेशन एवं मंत्रोच्चार संस्था के सदस्य राज रिटोलिया, नंदिका एवं सुमन बगड़िया ने कराया. वीणा गिनदौरिया ने बच्चों से फायर लेस कुकिंग कराई. बच्चों को गेम्स, क्विज आदि सारिका सिंघल, एवं विनीशा ने कराया. इस अवसर पर समिति की सचिव प्रीति अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, निर्मला तुलस्यान, उर्मिला गुटगुटिया ,विमला बंसल, शारदा बजाज, अरुणा भगानिया, अनीता मिश्रा, कल्पना पाटोदिया, अनीता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सुलोचना सांवरिया, नेहा पोद्दार, अनीता मुकीम, किरण हेलिवाल, मोनिका अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही