Search

 
 
 

धनबाद : मारवाड़ी महिला समिति का आनंद मेला 8 व 9 को, दिल्ली-मुंबई के लगेंगे स्टॉल

 
Dhanbad : मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा का आनंद मेला 8 व 9 जुलाई को धनसार के एक होटल आयोजित किया जाएगा. यह निर्णय 2 जुलाई को समिति की बैठक में लिया गया. समिति की अध्यक्ष संजू डालमिया ने बताया कि दो दिवसीय आनंद मेले में धनबाद के अलावा रांची, आसनसोल, मुंबई, दिल्ली, बनारस, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, रायपुर, रानीगंज के स्टॉल लगेंगे, जहां घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं उपलब्ध होंगी. समिति की महिलाएं आयोजन की तैयारी में जुट गई हैं. उन्होंने बताया कि मारवाड़ी महिला समिति ने पिछले साल भी आनंद मेले का सफल आयोजन किया था. मौके पर समिति की सचिव प्रीति अग्रवाल, निर्मला तुलस्यान, उर्मिला गुटगुटिया, अरुणा भगानिया, अनीता मिश्रा, विमला बंसल, अंजू गुप्ता, मैना भोजगड़िया, सिनी गुप्ता, सुषमा, ऋद्धि शर्मा, सुनीता झुनझुनवाला, बबीता चौधरी, मोनिका अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, ममता गुप्ता, मितु, चंदा, किरण आदि उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-violent-clash-between-two-groups-in-katras-bombing-more-than-12-people-injured/">धनबाद

: कतरास में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, बमबाजी, 12 से अधिक लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही