Govindpur : झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन गोविंदपुर शाखा के पदाधिकारियों ने सदस्यों के साथ 2 जून को श्री गंगा गोशाला कतरास जा कर गो सेवा की. सम्मेलन की ओर से गोशाला को गायों के चारे के लिए 21,000 रुपये नकद दिये. महिलाओं ने गायों को केला और गुड़ भी खिलाया. इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रीता संघी, पदमा बुबना, सरोज सरिया, विमला शर्मा, नीलम संघी, प्रभा सरिया आदि मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
धनबाद : : मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने की गो सेवा
Last Updated: Jun 02, 2023 12:00 AM (IST)