Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सामाजिक संस्था मारवाड़ी युद्ध ब्रिगेड ने 11 मार्च शनिवार को पुराना बाजार स्थित गंगोत्री होटल में दो दिवसीय निःशुल्क न्यूरो थेरेपी कैंप का आयोजन किया. कैम्प का लाभ लेने के लिए आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों मरीज पहुंचे, जिनका इलाज देश के अलग अलग क्षेत्र से आये विशेषज्ञों ने प्राचीनतम पद्धति न्यूरो थेरेपी से किया. मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के सह सचिव जीतद्र अग्रवाल ने बताया कि न्यूरो थेरेपी ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों में दबाव डालकर ऊर्जा चक्र को जागृत कर बिना दवा के विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिलता है. आज इसी पद्धति के जरिये मरीजों का इलाज करने के लिए दो दिवसीय निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया है. यह कैम्प 12 मार्च तक चलेगा. उन्होंने बताया कि इस कैंप में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई विशेषज्ञ पहुंचे हैं और प्राचीनतम पद्धति से मरीजों का इलाज किया जा रहा है. कैंप में पहुंचने वाले लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति और घरेलू उपचार की जानकारी भी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यक्रम और पीड़ित मरीजो के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देता रहा है. [wpse_comments_template]
धनबाद : मारवाड़ी युद्ध ब्रिगेड ने लगाया दो दिवसीय न्यूरो थेरेपी कैंप
Leave a Comment