Search

 
 
 

धनबाद: मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल व वस्त्र

 
Baliapur : बलियापुर (Baliapur) मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड धनबाद की ओर से नव वर्ष के दूसरे दिन सोमवार 2 जनवरी को दोलाबर पंचायत के दारदाहा गांव में जरूरतमंद आदिवासियों के बीच 125 कंबल समेत गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. वस्त्र दान महादान कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच खिलौने व बिस्कुट भी बांटे गए. अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि विगत 9 वर्षों से मारवाड़ी समुदाय के 295 सदस्यों वाली इस संस्था द्वारा समाज हित में वस्त्र दान जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं. मौके पर सह संयोजक शेखर शर्मा, पारितोष घोषाल, टार्जन हेंब्रम, रमेश मरांडी, सुधीर मुर्मू, कमल देव मुर्मू, मंगल मूर्मु, आकाश हेंब्रम, ललित हेंब्रम, सुनील हेंब्रम, सुनील हांसदा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही